फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुनाफे का झांसा देकर युवक से 2.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य युवक से भी ठगे करीब डेढ़ लाख रुपये, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बरेली निवासी युवक को मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने जहानाबाद थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव पीरबहोड़ा निवासी लईक अहमद ने थाना जहानाबाद में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि जून 2025 में जहानाबाद के गांव पंसौली निवासी शहादत खां, बरेली के सीबीगंज से ग्राम सरनिया निवासी नईम उसके पास आए। आरोपियों ने कहा कि वह एनएफटी में काम करता है। कंपनी में रुपये लगाने की बात कहकर पांच गुना अधिक लाभ देने का झांसा दिया। वह उनकी बातों में आकर पिछले साल 16 जून से सात जुलाई के बीच अलग-अलग माध्यमों से रुपये भेजे। इसके अलावा दो लाख 33 हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शहादत ने उसके पड़ोसी नसीम से भी डेढ़ लाख रुपये लिए। उसके कई बार मांगने पर सिर्फ 13 हजार रुपये नसीम को वापस दिए। जब उसने कंपनी के बारे में जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने धोखाधड़ी करने की नीयत से कंपनी को बनाया है। उसने कई लोगों से ठगी की है।
प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें