फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी व बेटों के सामने युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रमपुरा नौगमा में बृहस्पतिवार की दोपहर प्रधानी की रंजिश में आरोपियों ने पत्नी व बेटों के सामने ही युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में पत्नी व दोनों पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव रमपुरा नौगमा निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके भाई सुरेश चंद्र बृहस्पतिवार की दोपहर खेत से लौट रहे थे। साथ में उनकी पत्नी इंद्रवती व दोनों पुत्र देवेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार भी थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़े गांव के ही आरोपियों ने घेर लिया।
लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्रों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। हमलावर गलियों से होकर भाग गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुरेश चंद्र (46) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। गंभीर घायल देवेंद्र और जितेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। मारपीट का मुकदमा दोपहर में ही दर्ज कर लिया गया था। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या करना अभी तक सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें