फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ससुराल में घुसकर युवक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पीड़ित को बचाने पहुंचे दो लोगों को भी हमला कर घायल किया गया।
विज्ञापन

ग्राम रघुनाथपुर निवासी विक्रम ने कोर्ट के आदेश से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 सितंबर 2025 को वह ससुराल जहानाबाद आया हुआ था। रात करीब नौ बजे रंजिश के चलते धर्मेंद्र, उसका पुत्र बॉबी निवासी पिपरिया दुलई, थाना पूरनपुर, भूरा पुत्र छोटेलाल और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम सिरसा थाना पूरनपुर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने जान लेने की नीयत से उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर शराबा होने पर जब प्रभु चरण और किशोर उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें