फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों से की गई खोजबीन, नहीं दिखी बाघ की मौजूदगी

Fri, 14 Nov 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। बराही रेंज के जंगल में बुधवार को बाघ हमले में किसान की मौत की घटना के बाद से विभाग की ओर से निगरानी के प्रयास जारी हैं। शुक्रवार को दो हाथियों की मदद से टीम ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए, लेकिन कहीं मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। अफसरों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से टीमें नियमित निगरानी में जुटी हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी निवासी छोटेलाल की बाघ हमले में मौत हो गई थी। बुधवार को जंगल से सौ मीटर अंदर उसका अधखाया शव बरामद हुआ था। घटना के बाद से बराही रेंज की टीम बाघ की निगरानी में जुट गई थी। क्षेत्रीय लोगों को सतर्क करने के साथ टीम ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास शुरू किए थे। इसके लिए छह कैमरे भी लगाए गए थे। बुधवार रात कैमरों में बाघ की मौजूदगी भी दर्ज की गई। बाघ की सक्रियता को देखते हुए विभागीय अफसरों के निर्देश पर बाघ को जंगल के बीहड़ क्षेत्र में खदेड़ने की योजना बनाई गई। इसके लिए दो हाथियों की मदद ली गई। शुक्रवार को टीम ने दो हाथियों की मदद से बाघ की निगरानी की, लेकिन कहीं उसकी मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की निगरानी जारी है। हाथियों से भी कॉबिंग की गई, लेकिन बाघ की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। सुरक्षा के लिहाज से नियमित निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें