फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक न्यूरिया से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी राहुल मंडल (25) रविवार शाम बाइक से न्यूरिया क्षेत्र में आया था। देर शाम टनकपुर हाईवे से होकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान टांडा बिजैसी गांव के निकट उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पता चलते ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ उपासना पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें