पूरनपुर। ट्रेन की चपेट में आने से हजारा थाना के गांव नहरोसा के गुड्डू (27) के दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया गया है।
घटना मंगलवार शाम की है। शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर घायल की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। घटना की जानकारी पर गुड्डू का रिश्तेदार गांव जरा बुजुर्ग निवासी सर्वेश कुमार सीएचसी पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
ग्राम पंचायत नहरोसा की प्रशासक अंजुम बानो के पति समीउद्दीन शम्मू ने बताया कि गुड्डू की पीलीभीत कोर्ट में बुधवार को तारीख थी। इसको लेकर मंंगलवार शाम को ट्रेन से पीलीभीत जा रहा था। शाहगढ़ स्टेशन पर उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कटे हैं। इलाज के लिए उसे परिजन लखनऊ ले गए हैं। संवाद