फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव में युवक ने एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे पीटा और उससे अपशब्द कहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के एक गांव की एक महिला ने बताया कि दो जून को वह सत्संग में गई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री और छोटा बेटा था। इस दौरान विष्णु कुमार ने घर में घुसकर उनकी पुत्री से छेड़खानी की। पुत्री के विरोध करने पर विष्णु ने पुत्री को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे, तब आरोपी चला गया। शाम को जब महिला घर आई, तब किशोरी ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने पुत्री के साथ सोमवार को कोतवाली जाकर नामजद तहरीर दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें