फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लटकते विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
गांव परेवा वैश्य में करंट लगने हुई नत्थू सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन :  संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
देर रात खेत जाते समय हुई घटना, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

जहानाबाद। खेत पर जा रहे गांव परेवा वैश्य निवासी नत्थू सिंह (35) की हाईटेंशन लाइन के नीचे लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो युवक का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव परेवा वैश्य निवासी नत्थू सिंह बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे घर से खेत पर जाने लिए निकला था। खेत के निकट ही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार लटका हुआ था। युवक लटकते तार की चपेट में आकर करंट से झुलसकर वहीं गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई, जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। रात्रि करीब 11 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने परेवा चौकी पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी रजनी का रो-रोकर हाल खराब है। मृतक की तीन बेटियां राधिका (10), अंबिका (9) और देविका (8) और पुत्र देव ( 6) है। युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संवाद

गांव परेवा वैश्य में करंट लगने हुई नत्थू सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन :  संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें