फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के खपरैल गौटिया गांव निवासी रेखा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शहर से घर लौट रही थी। इस दौरान गांव के निकट पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

शोर शराबा करने पर लोग एकत्र हो गए। एक युवक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम विजय मौर्य निवासी बेनहर कॉलेज रोड बताया। सीसी कैमरों से दूसरे आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें