कलीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।स्रोत: आयोजक
कलीनगर। नगर में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को निहाल इलेवन बंडा और डिफेंस इलेवन कलीनगर के बीच चौथा क्लार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें निहाल इलेवन बंडा की टीम ने जीत दर्ज की।
निहाल इलेवन बंडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिफेंस इलेवन कलीनगर की टीम ने 16 ओवर में 144 रन बनाए। लल्ला ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि बंडा के छोटू ने पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी निहाल इलेवन बंडा की टीम ने 11वें ओवर में ही मैच जीत लिया। बंडा के खिलाड़ी छोटू को बेहतर प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में निखिल सिंह और आकाश पांडेय ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कमेंटेटर व परीक्षित पांडेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई।