फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोकलैंड मशीन की धमक से खिसकी मिट्टी, दबकर मजदूर की मौत, दो लोग हुए घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल युवक का हो रहा उपचार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मझोला क्षेत्र में औद्योगिक एरिया भरा पचपेड़ा में चल रहे निर्माण के दाैरान पोकलैंड मशीन की धमक से खिसकी मिट्टी के नीचे तीन मजदूर दब गए। इसमें अमरिया कोतवाली के गांव भरा पचपेड़ा निवासी बबलू (26) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य मजदूराें को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्माण यूपीसीडा की ओर से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मझोला-बिरहनी मार्ग पर भरा पचपेड़ा में यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। परिसर में सड़क निर्माण हो चुका है। सीवर लाइन और अन्य काम हो रहा है।
यह काम एक कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीवर व नाला निर्माण के लिए करीब पांच से छह फुट गहराई में खोदाई कराई गई थी। कई मजदूर नीचे काम कर रहे थे। गांव भरा पचपेड़ा निवासी विकास ने बताया कि काम के दौरान ही पोकलैंड मशीन की धमक से गहरी खोदाई कर निकाली गई मिट्टी का ढेर ढह गया। उसका चचेरा भाई बबलू, राज और इज्जतनगर-बरेली निवासी साहिल मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन

सभी को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। साथी कर्मचारी और परिजन इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाद शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। इस दौरान बबलू की मौत हो गई। राजू और साहिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद
-
मृतक के परिजनों और घायलों के साथ है यूपीसीडा
मिट्टी के नीचे दबकर मजदूर की मौत मामले में यूपीसीडा के अभियंता धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वे मृतक के परिजनों के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। घायलों का इलाज और आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही काम कराने वाली कंपनी को सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें