फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मनाते रहे परिजन, बच्चों को छोड़ प्रेमियों के साथ चली गईं सगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। करीब 15 दिन पहले लापता हुईं शादीशुदा सगी बहनें शुक्रवार को अचानक थाने पहुंची। करीब एक घंटे तक परिजन मान-मनौव्वल में लगे रहे। मगर दोनों बहनें अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। शादीशुदा बहनों का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो विवाहित सगी बहनें 13 फरवरी को घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थीं। बाद में दोनों लापता हो गईं। दोनों की शादी एक ही घर में हुई है। इनके बच्चे भी हैं। काफी खोजबीन के बाद भी चता न चलने पर ससुरालियों थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस, दोनों बहनों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की दोपहर दोनों बहनें थाने पहुंच गईं। पता चला तो परिजन भी आ गए। इसके बाद मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। घरवालों ने दोनों बहनों को मनाने का काफी प्रयास किया। बच्चों की दुहाई दी गई, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। दोनों बहनें अपने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद दोनों बहनें अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। दो सगी बहनों का प्रेमी के साथ जाने का यह मामला काफी चर्चा में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें