फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुत्र को नशा कराने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पुत्र को नशा कराने का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को रास्ते में रोक लिया। उनपर बांके से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरुआ निवासी सोमपाल ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को शाम चार बजे उसकी मां वीरमती गांव में ही राजकुमार के घर के सामने से निकल रहीं थीं। आरोप है कि इस दौरान वहां गांव के ही मुकेश और प्रेम पुत्र छोटेलाल ने गालीगलौज करने के साथ बांके से उसकी मां पर प्रहार करना शुरू कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश होकर गिर गई। जानकारी पर उसके पिता पूरनलाल और भाई दीपक, राज कुमार वहां पहुंचे। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को जहानाबाद सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
आरोप लगाया है कि आरोपी उसके भाई को नशा कराते हैं। जानकारी होने पर उसकी मां ने इस बात का विरोध किया था। इस रंजिश में आरोपियों ने मां पर हमला किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें