गजरौला में स्वास्थ्य परीक्षण में मौजूद मरीज। संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज पीलीभीत की ओर से शनिवार को ग्राम गजरौला में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 206 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर कुछ का इलाज भी शुरू किया गया।
शनिवार को पूरनपुर रोड स्थित गजरौला कलां में स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्वालय की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन कॉलेज के विभागध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य उप्र प्राचार्य डॉ.अरूण सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रोगियों की विस्तृत चिकित्सा इतिहास लेकर उनका परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों की ब्लड, यूरिन संबंधित जांचे भी की गई, कुछ मरीजों का इलाज भी शुरू करने के साथ दवाएं भी वितरित की गई। शिविर में सहयोगी चिकित्सको में डॉ हुमा खान, डॉ पूजा सिंधवानी, डॉ वर्तिका अग्रवाल, डॉ इमरान, डॉ शीतल मौजूद रहीं।