फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टा पशु को बचाने में सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश मेंं सोमवार की देर रात एक लकड़ी भरा ट्रक पूरनपुर-बंड़ा हाईवे पर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। चालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी माजिद ने बताया कि वह ट्रक चालक है। सोमवार की रात्रि करीब एक बजे वह लकड़ी से भरे ट्रक को सीतापुर से सितारगंज लेकर जा रहा था। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर बलरामपुर सीमा के पास हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें