फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल के बाहर खड़ी गन्ना लदी ट्राॅली से टकराया ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल के सामने असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्राली का गिरा गन्ना - वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल के बाहर हाईवे किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्राॅली का गन्ना गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। नाराज किसानों ने हंगामा कर सीसीओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गन्ना भरे वाहनों की भीड़ के चलते किसानों को चीनी मिल खराबी का मेसेज देकर गन्ना रविवार शाम तक न लाने की अपील की गई।
विज्ञापन


विगत 11 फरवरी को दो लाख क्विंटल का जारी आपूर्ति के इंडेंट के बाद चीनी मिल गेट पर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है। चीनी मिल यार्ड में रविवार को करीब 700 गन्ना भरे वाहन खड़े रहे। इससे पहले शनिवार शाम को चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइनें लगीं। रविवार प्रात: करीब साढ़े तीन बजे खुटार की ओर से आया ट्रक मिल के बाहर हाईवे पर खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली से टकरा गया। हादसे में ट्राली का गन्ना हाईवे पर बिखर गया। इससे हाईवे पर वाहनों जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व मेंं एकत्र हुए किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीसीओ के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। भारी संख्या में गन्ना भरे वाहनों की मौजूदगी के बीच किसानों को चीनी मिल में खराबी से पेराई बंद होने का मैसेज देकर गन्ना भरी ट्राली रविवार शाम तक न लाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि चीनी मिल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। संवाद

-

गन्ना प्रजाति को लेकर कई बार हुआ हंगामा

पूरनपुर। चीनी मिल गेट पर गन्ना से भरे वाहनों की कतार लगी है। इंडेंट जारी होने के गन्ना लेकर आए किसानों को लौटा दिया गया। इस पर किसानों ने कई बार हंगामा किया। किसानों को शाहजहांपुर से विशेषज्ञ बुलाने और उनसे गन्ना प्रजाति की जांच कराने की जानकारी दी गई।



भाकियू की पंचायत में जताया गया रोष

पूरनपुर। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास में रविवार को हुई पंचायत में भारी भरकम गन्ना आपूर्ति इंडेंट पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में कहा गया कि किसानों को छह से सात दिन तक मिल गेट पर गन्ना तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वाहनों में किसानों का गन्ना सूख रहा है। मिल में पेराई सत्र बंद करने की कोशिश पर एक साथ भारी मात्रा में गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी किया गया। सभी किसानों का गन्ना पेरने तक चीनी मिल के पेराई सत्र को बंद नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत में बलजीत सिंह चीमा, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, विजेंद्र कुमार, रघुनंदन, तरसेम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें