फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज आंधी में टिन उड़कर दंपती के पेट में घुसी... हालत गंभीर

विज्ञापन
डगा पुल के पास हुए हादसे में इस स्थान से उड़ी थी टिन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
माधोटांडा। तेज आंधी और बारिश के दौरान उड़ी लोहे की टिनशेड मार्ग किनारे खड़े दंपती के पेट में जा घुसी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी माधोटांडा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुआ। क्षेत्र के गांव रमनगरा निवासी पूर्व प्रधान लक्खा सिंह की पत्नी कश्मीर कौर, पुत्री रमनदीप कौर और नानकमत्ता निवासी दामाद मंदीप सिंह पूरनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। अचानक मौसम खराब हो गया और क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम को देखते हुए तीनों लोग डगा गांव के पास सड़क किनारे एक खोखे के पास रुक गए।
इसी दौरान डगा पुल के निकट लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थायी कमरे की लोहे की टिन तेज हवा के कारण उखड़कर उड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि भारी लोहे की टिन सीधे मंदीप सिंह और उनकी पत्नी रमनदीप कौर पर जा गिरी। टिन का नुकीला हिस्सा दोनों के पेट में घुस गया। इससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को माधोटांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। देर शाम तक दोनों का उपचार जारी था और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें