फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला

Thu, 15 May 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन और करीबी स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे सेहरामऊ उत्तरी के गांव नजीरगंज निवासी हंसराज (50 वर्षीय) को मंगलवार रात बाघ ने हमला कर मार डाला। किसान का अधखाया शव खेत से कुछ दूरी पर गांव के तिरमल के खेत में मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस और हरीपुर रेंजर सहीर अहमद ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज और जंगल के बीच की है। गांव से करीब 300 मीटर दूर माइनर के किनारे हंसराज का खेत है। इतनी ही दूरी पर खेत से जंगल है। माइनर नहर में मंगलवार को पानी आने पर कई किसान अपने खेतों मेंं सिंचाई कर रहे थे। हंसराज भी मंगलवार की दोपहर पुत्रों के साथ गन्ना फसल की सिंचाई करने पहुंचे। कुछ देर रुककर हंसराजघर आ गया।
देर शाम करीब आठ बजे खेत पर पहुंचे हंसराज ने पुत्र अजय और महेश को खाना खाने के लिए घर भेज दिया। रात करीब 10 बजे गांव का डालचंद खेत पर पहुंचा। तब हंसराज खेत में नहीं थे। उसके जूते पड़े थे। कुछ दूरी पर उसकी टार्च और पल्ली पड़ी थी।
विज्ञापन

डालचंद पहले तो हंसराज को ढूंढ़ता रहा। न मिलने पर उसने गांव के लालाराम और अन्य लोगों को फोन कर मामले की जानकारी दी।
कुछ ही देर में कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। रात करीब 11 बजे कुछ दूरी पर गांव के तिरमल के खेत में हंसराज का अधखाया शव मिला। घटना की जानकारी पर प्रधान ने सेहरामऊ पुलिस को सूचना दी। सेहरामऊ एसओ संजय सिंह और हरीपुर रेंजर सहीर अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एकत्र हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि बाघ अक्सर गांव और खेतों के समीप देखा जा रहा है।
सूचना के बाद भी वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ने की कोशिश नहीं की। बाद में हंगामा कर रहे लोग मुआवजा की मांग करने लगे। एसओ सेहरामऊ उत्तरी और हरीपुर रेंजर के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। तब कहीं रात तीन बजे शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा जा सका। एसओ सेहरामऊ उत्तरी संजय सिंह ने बताया कि हंसराज के शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

रोते-बिलखते परिजन और करीबी स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें