फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 40 ग्राम पंचायताें में अनियमितता की जांच

Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास कार्यों में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जिले की 40 से अधिक ग्राम पंचायतों में जांच चल रही है। पूरनपुर की अशोकनगर और मरौैरी ब्लॉक की कल्यानपुर नौगवां में जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार हो रही हैं। शपथ पर शिकायत के बाद डीएम की ओर से टीम गठित की जाती है। मौजूदा समय में जिले की 40 से अधिक ग्राम पंचायतों में जांच चल रही है।
हाल ही में बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम सभा चुटकुना के विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसके अलावा पूरनपुर की सुआबोझ की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधान को नोटिस दिया गया है। डीएम की ओर से पूरनपुर की ग्राम सभा अशोकनगर के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी और सहायक अभियंता बाढ़ खंड को जांच सौंपी गई है। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवां की जांच के लिए प्रोबेशन अधिकारी और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नागेंद्र कुमार को सौंपी है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि मौजूदा समय में करीब 40 पंचायतों में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें