फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वृद्धजन दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम

Thu, 01 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देशों के क्रम में 01 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग आवासीय वृद्धाश्रम गुल्डा मचवाखेड़ा में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समितियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित किए जाएंगे। उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें