फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैरियर तोड़ने वाले चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग पर मैजिक चालक ने बैरियर को तोड़ दिया था। जिससे लगभग आधा घंटा तक वहां पर जाम की स्थिति बनी रही। आरपीएफ ने आरोपी चालक को हिरासत मेंं लेकर रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर तीन बजे पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर जा रही थी। कर्मचारी बैरियर को बंद कर रहा था। इसी दौरान शहर की ओर से माधोटांडा की ओर जा रहे थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव मोहदिया खास के सुंदर लाल ने अपनी मैजिक को निकालने का प्रयास किया। जिससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया और वह पूरा नहीं लग सका। जबकि दूसरी तरफ का गेट पूरी तरह से लग गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें