बीसलपुर। बिल कम न करने पर मरीज के साथ आए दो तीमारदारों ने बृहस्पतिवार को नगर के एक निजी अस्पताल में काफी हंगामा किया और हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक निजी अस्पताल के डॉ. महावीर लोधी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवक एक मरीज को लेकर उपचार कराने आए थे। मरीज का अच्छे ढंग से उपचार कर दिया गया और उसका बिल बनाकर मरीज के साथ आए तीमारदारों को दे दिया गया।
बिल देखकर तीमारदार भड़क गए। उन्होंने बिल कम करने के लिए कहा। बिल कम करने की गुंजाइश नहीं थी, इसलिए ऐसा करने से मना कर दिया। बिल कम न करने पर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मना करने पर तीमारदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों से गाली गलौज भी की। अस्पताल का पूरा स्टाॅफ मौके पर जमा हो गया था। चिकित्सक की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक तीमारदार अपने मरीज को लेकर चले गए थे।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि डॉ. महावीर लोधी की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गुफरान और सलमान को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में आरोपियों के पते का उल्लेख नहीं किया गया है।