फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रतिबंधित मांस के शक में ग्रामीण को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। प्रतिबंधित मांस के शक में ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडे से पीटने के मामले में माधोटांडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और सात से आठ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के डगा गांव निवासी वशीर अहमद ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 31 मई की सुबह आठ बजे वह गांव में संचालित दुकान से भैंस का मांस खरीदकर माधोटांडा स्थित रिश्तेदारी में देने जा रहा था। मांस की रसीद भी उसके पास थी। आरोप है कि कस्बे में माधोटांडा निवासी कुलदीप मिश्रा, गोविंद राणा, आशु यादव व सात-आठ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई।
घटना से पीड़ित के समुदाय के लोगों में रोष है। आरोपियों पर आए दिए झगड़ा कर माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें