रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने की तैयारियों में जुटीं बहनें
पीलीभीत। 28 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने के लिए बहनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोई भाई के लिए बाजार से पसंदीदा राखी खरीद रही तो कोई मिठाई और पकवान बनाने की तैयारी कर रही हैं। बहनों का कहना है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने का अहसास ही अलग होता है। रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटीं महिलाओं से बातचीत में उनके उत्साह और उम्मीदें सामने आईं। संवाद
भाई की पसंद की राखी खरीद ली है
भाई को कौन सी राखी पसंद आएगी, इसे लेकर बाजार में काफी देर तक राखियां देखीं। आखिरकार उसकी पसंद की राखी खरीद ली है। इस बार राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करूंगी।
-आयुषी गुप्ता
रक्षाबंधन पर घर में बनेंगे पकवान
रक्षाबंधन पर भाई और परिवार के लिए घर पर ही मिठाई और पकवान बनाने की तैयारी है। त्योहार में बाजार की मिठाई के बजाय घर के बने पकवानों का स्वाद ही अलग होता है।
-स्नेहा गुप्ता
पूरी की जा रही सभी तैयारी
रक्षाबंधन को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। साल में एक बार आने वाले इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
-राधा गुप्ता
बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं
रक्षाबंधन आते ही बचपन के दिन याद आ जाते हैं। भाई-बहन के बीच छोटी-छोटी नोकझोंक के बाद भी यह त्योहार रिश्ते में मिठास भर देता है। हर साल की तरह इस बार भी पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी है।
-चंदप्रभा गुप्ता
-
भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार
फोटो-33
रक्षाबंधन का सबसे ज्यादा इंतजार भाई की कलाई पर राखी बांधने का रहता है। इस बार भी भाई के लिए राखी और उसकी पसंद की मिठाई तैयार रखी है। कोशिश रहेगी कि पूरा दिन परिवार के साथ खुशी से बीते।
-निहारिका गुप्ता
आयुषी गुप्ता
आयुषी गुप्ता
आयुषी गुप्ता
आयुषी गुप्ता