फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यशवंतरी देवी मंदिर पर बनवाया पिंक बूथ, 24 घंटे रहेगी महिला पुलिस की तैनाती

Sat, 21 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर पिंक बूथ बनाया गया है। ड्यूटी पर तैनात रहने वाली महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को सुरक्षा के साथ ही शिक्षा और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाएंगी।
विज्ञापन

नवरात्र के नौ दिन तक शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित यशवंतरी देवी पर मेले का आयोजन होता है। मेले में आसपास के अलावा पूर्णागिरि से आने वाले श्रद्धालु भी पहुंचकर दर्शन करते है। ऐसे में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही यहां पर रहती है। मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए यहां पर अस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण होता है, लेकिन इस बार मेला परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास पिंक बूथ तैयार किया गया है। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शनिवार को पिंक बूथ पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने पहुंचकर शुभारंभ किया। इस दौरान मेले में आई महिलाओं को सीओ सिटी और एसएचओ महिला थाना रीना कुमारी ने महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मेले में महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ बनाया गया है। जहां पर 24 घंटे महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें