पीलीभीत। जिले में निपुण हो चुके सातों ब्लॉकों के 374 शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है।
शहर के गांधी स्टेडियम परिसर के गांधी प्रेक्षागृह में चल रहे कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटक व गीतों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया।
डीएम, सीडीओ, बीएसए रोशनी सिंह, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने 374 प्रधानाध्यापकों को प्रशंसापत्र बांटे। इसमें अमरिया के 60 स्कूल, बरखेड़ा के 37, बिलसंडा के 25, बीसलपुर के 25, ललौरी खेड़ा के 47, मरौरी के 47, पूरनपुर के 133 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल रहे।
जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलेभर के निपुण विद्यालय के शिक्षकों छात्र-छात्राओं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि नए शैक्षिक सत्र में जिले के शत-प्रतिशत विद्यालय निपुण हों। जिले को विकसित पीलीभीत बनाना होगा। इस मौके पर एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, लोकेश गंगवार, डॉ. दुष्यंत कुमार, राकेश पटेल, सचिन कुमार,रहे।