फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती का शव मिलने के मामले में प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के नेपाल बाॅर्डर से सटे नोमैंस लैंड क्षेत्र में युवती का शव मिलने के मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के परिजनों ने युवक पर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। दो दिन से लापता युवती का सोमवार रात शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

घटना सीमावर्ती गांव बूदीभूड़ की है। गांव निवासी बेचन राजभर की पुत्री सोनम 27 रविवार को अपने घर से लापता हुई थी। घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी गांव और परिचितों में तलाश किया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
सोमवार देर रात करीब नौ बजे युवती का गांव के निकट नोमैंस लैंड से सटे इलाके में जगबूड़ा नाले के किनारे शव पड़ा मिला था।
सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।
सूचना पर थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने गांव के ही संदीप कुमार नाम के युवक पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। सोनम चार भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें