फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कराई जाएगी हॉकी खिलाड़ियों की प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से गांधी स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। खेल विभाग ने विद्यालयों से अधिक से अधिक पात्र खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें