फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अप्सरा नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी टीमें

Wed, 16 Jul 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। खमरिया पुल गांव के निकट एक युवती ने रेलवे पुल से अप्सरा नदी में छलांग लगा दी। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार युवती किसी बात पर नाराज होकर घर से निकली थी। चर्चा है कि एक अन्य युवक भी साथ में कूदा था, लेकिन वह बचकर चला गया। देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर जहानाबाद के खमरिया पुल गांव की सीमा में पीलीभीत-बरेली रेलखंड के पुल पर पहुंची युवती ने अप्सरा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि युवती के अलावा एक युवक भी उसके साथ में ही पुल से नदी में कूदा था, लेकिन कुछ देर बाद युवक पानी से निकल गया। लोगों के पकड़ने से पहले ही वह भाग गया। जानकारी करने पर युवती के थाना क्षेत्र के ही गांव का होने की बात सामने आई। पता चलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में परिजनों कुछ स्पष्ट बात नहीं बता सके। युवती के घर से नाराज होकर आने की बात कही।
आखिर कौन था नदी में कूदने वाला युवक
अप्सरा नदी में एक युवक के कूदने की चर्चा जोरों पर है। युवक किसी तरह नदी से बाहर निकलकर चला भी गया। आखिर युवक कौन था और निकलकर कहां चला गया, यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवती की नदी में तलाश शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की जाती रही, लेकिन देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। एक अन्य के युवक के भी कूदने की बात की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें