फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्रधानाचार्य व प्रधान में बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। गभिया सहराई राजकीय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रधानाचार्य और प्रधान के बीच विवाद सुलझ गया है। विद्यार्थियों के मंगलवार को अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध करने पर प्रधानाचार्य और प्रधान ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को कॉलेज के गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। नारेबाजी करते हुए गांव के मुख्य बाजार में पहुंचकर दुकानें बंद कराईं थीं। विद्यार्थियों ने कॉलेज में फैली गंदगी, कक्षों में पशुओं के घूमने के अलावा गर्मी में पंखे न चलाने समेत तमाम आरोप लगाए थे।
करीब दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन चला था। जानकारी के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने भी कॉलेज पहुंचकर स्थिति को परखा था। इसके बाद प्रधानाचार्य संजय कुमार की ओर से ग्राम प्रधान अजय वैद्य समेत अन्य पर आरोप लगाकर माधोटांडा पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए रमनगरा चौकी इंचार्ज को भेजा था, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसमें कॉलेज में गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं को दूर कराने की कॉलेज स्टाफ की ओर से बात कही गई। इस कार्य में प्रधान ने भी सहयोग करने पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें