फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के लिए आई कैग की टीम

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच के लिए शुक्रवार को कैग की टीम ऑडिट के लिए पीलीभीत पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने डीपीआरओ कार्यालय के अभिलेख कब्जे में लेकर उनका अवलोकन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत नाली खड़जा एवं शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग, मनरेगा, 12वां वित्त आयोग, 13वां वित्त आयोग से मिली धनराशि से गांव में विकास कार्य कराए गए हैं। शुक्रवार को पंचायत राज विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की चार सदस्यीय टीम शमशेर सिंह की अगुवाई में यहां पहुंची। विकास भवन पहुंची टीम ने डीपीआरओ वीपी सक्सेना से मुलाकात कर कराए गए कार्यों की जानकारी ली और इससे संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लिए। डीपीआरओ कार्यालय से प्राप्त अभिलेख लेकर टीम पूरे दिन विकास भवन के सभागार में इसकी जांच करती रही। डीपीआरओ ने बताया टीम जांच को पहुंची है जो सूचनाएं मांगी जा रही है वह उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें