पीलीभीत। लोकसभा का मतदान शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से बूथों की निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर और एआरओ सहित 125 अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इसके अतिरिक्त डीएम एसपी सहित करीब 25 अन्य अधिकारी भी क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान की गतिविधियों का जायजा लेते रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए बने 1400 बूथों के लिए 1542 टीमों को तैनात किया गया था। प्रत्येक टीम में चार सदस्यों के अलावा 131 संवेदनशील मतदेय स्थलों पर माइक्रो आर्ब्जवर निगरानी कर रहे थे। 6299 मतदान कर्मियों की तैनाती साथ ही बूथों की देखरेख और व्यवस्था बनाने के लिए जिले में 13 जोनल, 99 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बुधवार शाम पोलिंग पार्टियों के बूथ तक पहुंचने से लेकर गुरुवार देररात पार्टियों के मंडी पहुंचने तक पल पल कर खबर लेते रहे। इन अधिकारियों के अलावा डीएम ओएन सिंह, एसपी एन कोलांची, एडीएम आलोक सिंह, एएसपी उदयशंकर सिंह, तीनों एसडीएम, चारों सीओ व सभी 13 थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।