फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूंका ईई का पुतला

Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नवदिया सितारगंज के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत न कराने को लेकर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंककर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठे हुए। उन्होंने बीसलपुर से गांव तक आने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत न कराएं जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (ईई) की अनदेखी के चलते इस जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
पुतला फूंकने वालों में चंद्रपाल, चंद्रसेन, बुधसेन, श्याम पाल, पप्पू, शिवकुमार, टोढ़ी लाल, रामभरोसे, नत्थू लाल, भोले नाथ, नवीन, मनोज, गौरव, कमलकांत, जीतू, भूपराम, नीरज, धर्मेंद्र, सर्वेश, धर्मेंद्र, जीतेश, कोमिल प्रसाद, तौलेराम, वेदप्रकाश, मंशाराम, श्रवण लाल, लाल बहादुर और शिवकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें