पीलीभीत। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट कर उनकी मां सुनीता द्विवेदी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले की विवेचना ट्रांसफर किए जाने पर कार्यकर्ता भड़क उठे। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने विरोध में जुलूस निकाल कर नेहरू ऊर्जा उद्यान केंद्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
राष्ट्रीवादी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप शुक्ला ने कहा कि सुनीता द्विवेदी पर हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तो नहीं की, बल्कि उल्टे आरोपियों की मांग पर विवेचना बदल दी है। उन्होंने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा तक तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता देवी, अरुण कुमार, जाहिद शाह, शाहिद, दिलीप कुमार, अमन, इमरान, मुकेश, इरशाद आदि कार्यकर्ता थे।