फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रकरण ने पकड़ा तूल

Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र नेता ने 10 जनवरी से अनशन करने के बाद न्याय न मिलने पर 13 जनवरी को आत्मदाह करने की धमकी दी है। उधर, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी 15 जनवरी से कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सात जनवरी को राजकीय महाविद्यालय में छात्र नेता संजीव शंखधार और शिक्षणेत्तर कर्मचारी रौकीर अहमद में मारपीट हो गई थी। दोनों ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। प्राचार्य डॉ एनबी खान ने छात्र नेता को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए उसे निष्कासित कर दिया है। छात्र नेता ने प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर स्वयं को निर्दोष बताते हुए अपने विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट और अपने निष्कासन को निरस्त कराने और रौकीर अहमद को निलंबित कराने की मांग की है। छात्र नेता ने ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी है कि वह इन्हीं मांगों को लेकर 10 जनवरी से महाविद्यालय परिसर में अनशन शुरू कर देगा। ज्ञापन में यह भी कह गया है कि यदि 12 जनवरी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 13 जनवरी को वह महाविद्यालय परिसर में आत्मदाह कर लेगा।
इधर, महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर कहा है कि आरोपी छात्र नेता को 14 जनवरी तक गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे लोग 15 जनवरी से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन पर जितेंद्र राणा, भगवान दास, नन्हे लाल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रताप, मनोज कुमार, सालिकराम, चुन्नी लाल और राजेंद्र कुमार समेत सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपियां सीओ, एसडीएम, एसपी, डीएम, उच्च शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें