फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए कई दावेदार

Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन एवं कांग्रेस जोन सात के अध्यक्ष पीएल पूनिया और उपाध्यक्ष व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने बुधवार को संगठन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कई कांग्रेस नेताओं ने उनके समक्ष अध्यक्ष बनने को दावेदारी पेश की। कई कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को उनके पीलीभीत पहुंचने पर शाही में उनका भव्य स्वागत किया गया। भारी भरकम काफिले के साथ श्री पूनिया लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनसे मुलाकात करने की होड़ लगी रही।
श्री पूनिया से बंद कमरे में अलग अलग लोगों से मुलाकातें कीं। सभी से उन्होंने संगठन के बारे में वार्ता करते हुए बूथ स्तर तक की कमेटियां गठित करने और सदस्यता अभियान में प्रभावी कदम उठाने को कहा। कई नेताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए उनके समक्ष दावेदारी भी पेश की। जिला अध्यक्ष उमेश दीक्षित, महामंत्री सैय्यद अफजाल अहमद, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी से उन्होंने संगठन के बारे में बातचीत कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। शहर अध्यक्ष सौलत उल्ला खां की अनुपस्थिति में शलभ गंगवार ने शहर इकाई के लोगों संग श्री पूनिया से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीसीसी सदस्य इजहार मलिक, सुशीला देवी आर्य, राकेश चंद्र मित्तल, हारुन अहमद, किरन पाल सिंह, सुरजीत सिंह, अखलाक अंसारी, जमाल अहमद, सगीर अहमद, सतनाम सिंह, रामचरन सोनकर, अरविंद कुमार वर्मा, मनोज कुमार त्रिवेदी, सुमित पटेल, पंकज मिश्रा, सैय्यद तौकीर अहमद नकवी, मतलूब अहमद, हनीफ अंसारी, नबीजान, डीपी सिंह, ठाकुर दास, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद, गंगाराम आदि थे।छात्रों ने पूनिया को सौंपा ज्ञापन
राजकीय आलक छात्रावास में रह रहे अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों ने बुधवार को केपी सिंह के नेतृत्व में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष पीएल पूनिया को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र प्रसाद, राजपाल, वीर सिंह, प्रेमवीर, संजय कुमार, वीरेश कुमार अवनपीश, रामाधाीन समेत छात्र थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें