फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण का सड़क से संसद तक करेंगे विरोध

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सवर्ण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण विधेयक का संसद से लेकर सड़क तक कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। जनवरी माह में लखीमपुर से आरक्षण के खिलाफ जन जागरण अभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को सवर्ण समाज महासभा एवं अनारक्षित समाज के वरिष्ठ नागरिकों की अंबरीश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश भर में प्रदोन्नति आरक्षण के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर विधेयक वापस लेने पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवर्ण समाज की नीतियों और विचार धाराओं से लोगों को अवगत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा देश में सवर्ण समाज के लोग राजनीतिक साजिश के शिकार हो रहे है। सवर्ण समाज के कार्यकर्ता इस साजिश का केंद्र सरकार और भाजपा, बसपा के दलों को देंगे। बैठक को मीडिया प्रभारी संगम सक्सेना, गोपाल शुक्ला, निमित अग्रवाल, दीपक तिवारी, अनु सिंह, मोहित सक्सेना, राजेश मिश्रा, संजीव सक्सेना आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन नवजोत सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें