फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे जल्लादों को फांसी दो

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता आठ वर्षीय बालक का शव मिलने से गांव में सनसनी, बलि की आशंका
विज्ञापन


अमरिया (पीलीभीत)। बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए आठ वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। शव दूसरे दिन माइनर नहर के किनारे स्थित एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। हाथों के नाखून गायब होने, कान का अंश कटे होने तथा गले में घास का फंदा लिपटा देख परिजन बलि देने का की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी नेवले ने नाखून, कान और पैर कुतरे होंगे। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने बच्चे का कत्ल करने वालों का पता लगाकर उन्हें फांसी पर लटकाने की मांग की है।
थाना अमरिया के गांव धुंधरी निवासी अखलाक अहमद का आठ वर्षीय बेटा वसीम गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार शाम वसीम बकरियों को चराने के लिए खेतों की ओर ले गया था। लेकिन देर शाम बकरियां लौट आईं पर वसीम नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। सुबह हुई तो फिर से तलाशी का अभियान शुरू कर दिया। दिन भर खोजबीन जारी रही। तलाश चल ही रही थी कि शाम करीब चार बजे सूचना मिली की एक बच्चे का शव गांव के पास बह रही चौगजा नहर के निकट टीकाराम के गन्ने के खेत में पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। शव वसीम का ही था। परिजन वसीम के हाथों की उंगलियों के नाखून निकले देखकर चीख नहीं रोक सके। उसके एक कान का कुछ अंश भी कटा हुआ था। दाहिने पैर के अंगूठे का भी नाखून गायब था। परिजन बलि देने का आरोप लगा रहे थे। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के तीन बहनें और तीन भाई हैं। वह भाइयों में तीसरे नंबर का था। इस घटना से गांव वालों में जबर्दस्त गुस्सा है। लोगों ने मासूम के हत्यारों का जल्द पता लगाकर उनको फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000

प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। नाखून गायब नहीं है, बल्कि कुतरे हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि नेवले ने नाखून कुतरे हैं, जिसने कान और हाथ-पैर के अन्य हिस्सों को भी कुतर दिया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हकीकत सामने आ जाएगी।
ताहिर हुसैन, एसओ-अमरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें