फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक को गोलीमारी, घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ग्राम पिपरिया मंडन में गांव के ही एक युवक ने 22 वर्षीय जितेंद्र कुमार को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया मंडन निवासी रामभरोसे ने बताया कि गांव के ही खिलौना और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार को जितेंद्र कुमार शाम करीब पांच बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच आए खिलौना ने तमंचे से उस पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा धसी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर हवा में तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ हरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में खिलौना नामक युवक के नामजद तहरीर मिली है। वह क्षेत्र में हैं। वापस लौटने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें