फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का राजस्व विभाग के विरोध धरना

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रविवार को कालसेन आश्रम पर महंत और श्रद्धालुओं ने सड़क न बनाए जाने के विरोध में राजस्व विभाग के खिलाफ धरना दिया। मांग पूरी न होने पर महंत ने दीवाली के बाद आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गजरौला रोड से कालसेन आश्रम तक जाने का कोई भी रास्ता नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को आश्रम तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। आश्रम के महंत और श्रद्धालु इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला, जिससे महंत और श्रद्धालुओं का धैर्य जवाब दे गया। क्षुब्ध श्रद्धालुओं ने रविवार को आश्रम परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरना दिया। श्रद्धालुओं ने शाम चार बजे धरना खत्म कर दिया।
धरने पर नरेश चंद्र, धमेंद्र कुमार, गौरव, शिवम, वंशीधर, हरीश चंद्र, महेश चंद्र, प्रमोद कुमार, दिनेश चंद्र और माया देवी समेत तमाम श्रद्धालु बैठे। धरने का नेतृत्व कर रहे आश्रम के महंत बाबा भीमगिरि ने किया। महंत ने कहा कि दीपावली के बाद मांग पूरी न होने पर तहसील परिसर में वह आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें