पीलीभीत। यूपी बोर्ड वर्ष 2012-13 की परीक्षा में इस वर्ष जिले में करीब 53 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल इंटर में ग्यारह सौ छात्राएं कम रहेंगी।
सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के बाद भी छात्राओं की संख्या इस बार परीक्षा में कम ही रही। बोर्ड परीक्षाएं 2012-13 में पिछले साल से छात्राओं की संख्या कम हुई है। जिले में 127 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें पांच संस्कृत के इंटर कालेज है। साथ ही 22 विद्यालय सहायता प्राप्त, दस राजकीय और शेष विद्यालय वित्तविहीन शामिल हैं। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के फार्म स्कूलों में भरे जा चुके है। वर्ष 2011 में हाईस्कूल की परीक्षा में 29021 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं इस बार 29430 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देंगे। वर्ष 2011-12 में लड़कियों की इंटर में संख्या 9291 से घटकर इस साल 8055 रह गई है। वहीं हाईस्कूल में छात्राओं की की बात करें तो वर्ष 2011-12 में रेगुलर छात्राएं 12619 थी जो इस साल 12701 के दायरे में सिमट गई है। हाईस्कूल व इंटर छात्र-छात्राओं की संख्या मिलाकर कुल 53106 लोग बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे।
0
---------------------------------
हाईस्कूल छात्र छात्राएं कुल
वर्ष 2011 (संस्थागत) 16402 12619 29021
(व्यक्तिगत) 2572 1118 3690
वर्ष 2012 (संस्थागत) 16729 12701 29430
(व्यक्तिगत) 1734 808 2542
----------------------------------
इंटर छात्र छात्राएं कुल
वर्ष 2011 (संस्थागत) 12924 8643 21567
(व्यक्तिगत) 1200 648 1848
वर्ष 2012 (संस्थागत) 11988 7418 19406
(व्यक्तिगत) 1091 637 1728
----------------------------------
0
क्या कहते डीआईओएस
छात्राओं की संख्या कम होना चिंता की बात है। सरकार की तरफ से छात्राओं को पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, कन्या विद्याधन आदि कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। समाज के लोगों को बेटियों को भी शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए है।
भीम सिंह
डीआईओएस