फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखाई योग के जरिए जीने की कला

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय योग संस्थान की ओर से बुधवार को शिव शक्ति बारात घर में योग शिविर का लगाया गया। योग शिविर में लोगों को स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

योग शिविर में दिल्ली से आए योगीराज योगेश ने कहा कि मोटापे के कारण मनुष्य का शरीर बेडौल, कुरूप और भारी हो जाता है। मोटे व्यक्ति की जिंदगी बहुत छोटी होती है। उन्होंने लोगों से सायंकाल का भोजन जल्दी और हल्का करने का सलाह दिया। उन्होंने कहा शरीर ईश्वरीय शक्तियों का भंडार है। ऋषि - मुनि योग मय जीवन अपना कर 100 वर्ष तक आयु प्राप्त करते थे। मनुष्य को सुबह उठकर स्वास्थ्य रहने के लिए व्यय करना चाहिए। शाहजहांपुर से आए पवन सिंह ने कहा कि प्राणायाम स्वस्थ्य रहने केे लिए आवश्यक है। प्राणायाम से संपूर्ण शरीर ऊर्जावान, तेजस्वी और ओजस्वी बनता है। योग शिविर में संजय अग्रवाल , अमित अग्रवाल, रमेश कुमार, रजनी लोकवानी, संध्या तिवारी, राजेश सिंघल, अवधेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, तेज नरायन गंगवार, धर्म देव अश्विनी आदि लोगोें ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें