फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआरएम पर रहेगी शासन की नजर

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अगर आप को स्वास्थ्य सेवाओें से संबधित कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत टोलफ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत का निस्तारण 24 घंटे में किया जाएगा। शासन ने टोलफ्री नंबर के जरिए खासतौर पर एनएचआरएम के तहत चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाएं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ राकेश तिवारी ने बताया कि शासन ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में टोलफ्री नंबर 18001805145 चालू किया है। इस नंबर पर खासतौर पर जननी सुरक्षा योजना, अंधता निवारण कार्यक्रम, अस्पतालों पर डॉक्टरों का न मिलना सहित जो भी शिकायत है, लोग दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस बावत शासनादेश प्राप्त हो गया है। इसे जिले भर की सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें