फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून के आंदोलन में जाएंगे सभी कार्यकर्ता

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिले भर के कार्यकर्ता तीन जून को दिल्ली में बाबा रामदेव के नेतृत्व में होने वाले सांकेतिक धरना में भाग लेने जाएंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को आर्य समाज मंदिर में हुई ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता दो जून की शाम को बस द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।
बैठक में दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया गया और कुछ पदाधिकारियों को इस संबंध में अलग अलग तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के मंडल प्रभारी अमित पाठक ने और संचालन जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह धामी, रामेश्वर दयाल आर्य, बाबूराम मौर्य, रघुवंश तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें