फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद मौसा ने ली किशोरी की जान

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया के गांव पिपरिया में रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना हुई। शादी समारोह में आई किशोरी के साथ उसके सगे मौसा ने दुराचार किया। वह इसका खुलासा न कर दे इसलिए उसे जहर पिला दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम मोहनपुर निवासी नन्हे लाल ने बताया कि गांव बिरजपुर गौटिया निवासी उनके साढू शंकरलाल की लड़की की शादी थी। इसमें उनकी 14 वर्षीय बेटी गीता परिजनों संग आई थी। बताया कि उनका सगा साढ़ू इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी प्रेमप्रकाश भी परिवार समेत मौजूद था। बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रेमप्रकाश गीता को खाना बनाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर गांव पिपरिया ले गया था। वहां गीता ने खाना बनाया और प्रेमप्रकाश ने उसके साथ बैठकर खाना खाया। बताया कि घर में अकेला देखकर प्रेमप्रकाश की नियत उसकी बेटी पर खराब हो गई। उसने गीता को बुरी नियत से पकड़ा तो उसने विरोध किया। इस पर उसने गीता को पीटा। इससे वह समह गई। इसके बाद गीता से प्रेम प्रकाश ने दुराचार किया। कहीं वह उसके कुकृत्य को सबसे न कह दे, इसलिए उसने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।
किशोरी के पिता के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद ओमप्रकाश उसे गांव बिरजपुर गौटिया छोड़कर फरार हो गया। गीता ने वहां सभी को आप बीती बताई। सुन कर सन्न रह गए। किशोरी की हालत बिगड़ती देखकर परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। नाते-रिश्तेदारों की भारी भीड़ जिला अस्पताल पर जमा हो गई। युवती की मां शकुंतला और पिता नन्हे लाल दहाड़े मारकर रो रहे थे। एसओ गुलजार सिंह खैरा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमप्रकाश के खिलाफ धारा 452, 376, 328, 302 आईपीसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
हर कोई सन्न रह गया
किशोरी के साथ सगे मौसा की यह घिनौनी हरकत जब आम हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई, जिसने सुना वही इस घटना से काफी क्षुब्ध हो गया। मोरचरी पर भी भारी भीड़ लग गई। लोग मौसा प्रेमप्रकाश की कथनी को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें