फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की सफलता में प्रधानों की मुख्य भूमिका: सचान

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. डीके सचान ने कहा कि मनरेगा की कामयाबी में ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

वह बुधवार को ब्लाक सभागार में मनरेगा के संबंध में शुरू हुए ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा को अच्छे ढंग से कामयाब करने के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निर्वहन करें। बीडीओ राम किशोर राणा ने मनरेगा को सफल बनाने के कुछ जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को मनरेगा से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें