फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 15 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सोमवार शाम कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान में घरवालों से कहासुनी होने के बाद एक नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरवाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फांसी की वजह से ही बताई गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम उक्त मोहल्ले के जितेंद्र की करीब 22 साल की पत्नी मंशा देवी की उसके घरवालों से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद मंशा देवी ने कमरे में धोती का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के दौरान कोई पुरुष घर में मौजूद नहीं था। मोहल्लेवालों की मदद से विवाहिता को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव दियुरनिया निवासी विवाहिता के मायके के लोग भी आ गए।
इस संबंध में मृतका के पिता रामकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी साल मई महीने में वीरेंद्र के पुत्र जितेंद्र के साथ हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे और मांग पूरी न हो पाने पर सोमवार शाम मेरी बेटी को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में पति जितेंद्र के अलावा उसकी बहनों पूनम व सरला तथा भाई देवेंद्र, राजू व कल्लू के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें