फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सफाईकर्मी

Sun, 05 Oct 2014 05:35 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लंबित समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध जिले भर के सफाई कर्मियों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तीस अक्तूबर तक समस्याआें का निस्तारण न होेने पर एक नवंबर से जिले में हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सफाई मजदूर महासंघ के तत्वावधान में जिले भर के सफाईकर्मी शनिवार को नगरपालिका कैंपस में एकत्र होकर सभा किए। सभा में जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने कहा कि जनपद में शासनादेशों का खुलेआम उल्लघंन किया जा रहा है। सफाईकर्मियों को दी जाने वाली सुविधा मुहैय्या न कराकर उनके शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सभा के बाद सफाईकर्मी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सफाईकर्मियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामप्रकाश को सौंपा।
इस मौके पर राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष केके त्रिपाठी, शशिकांत, जग्गो देवी, बिट्टनलाल, राकेश बाल्मीकि, ओमप्रकाश बाल्मीकि, महीपाल, रामसरन बाल्मीकि, राजाराम बाल्मीकि, नंदकिशोर बाल्मीकि, आजेश बाल्मीकि, अनीता देवी, सर्वेश बाल्मीकि, मुकेश, जयंती देवी, रत्ना देवी, रेखा देवी, बिट्टो देवी समेत तमाम सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये मांगें रहीं प्रमुख
ज्ञापन में स्थानीय निकायों में सफाई कर्मियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने, चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारियों को ग्रीष्म और शीतकालीन वर्दी देने, वेतन माह की पांच तारीख को देने, रिटायरमेंट से तीन माह पूर्व पत्रावली तैयार कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें