फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन का हुक्म.. अभियान चलाकर करें टैक्स वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष विमला जायसवाल ने टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कम वसूली पर दो वसूलीकर्ताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष ने टैक्स विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 1.77 करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक करीब 92 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। 67 लाख रुपया सरकारी विभागों पर बकाया है। इन विभागों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यह भी बताया गया कि वर्ष 2017 में पालिका प्रशासन ने तहसील प्रशासन को करीब 15 लाख रुपये की आरसी वसूली को भेजी थीं, लेकिन इनमें से मात्र साढ़े तीन लाख रुपये की ही आरसी वसूली गईं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी विभागों को दोबारा नोटिस भेजते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक बकाया भुगतान कराया जाए। 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची बनाकर उनसे अभियान चलाकर वसूली की जाए। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम वसूली मिलने पर वसूलीकर्ता मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद वाजिद को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कर निरीक्षक अफसर हसन खां, शिव कुमार, करनपाल सिंह, श्वेता यादव, शकील हसन, मोहम्मद जकी, अमित कुमार, लक्ष्मीनारायन, लीलाधर समेत टैक्स विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें