फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से सरस्वती माता जी का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) । नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एन्कलेव स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी का 52 वां जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन

प्रभु वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रमेश चंद जैन ने चित्र अनावरण किया। राजेश जैन ने दीप जलाकर किया। अनिल कुमार ने पाद प्रक्षालन किया। रविंद्र जैन, वकील जैन व राजेश जैन ने शास्त्र और विपिन जैन ने माता जी को वस्त्र भेंट किए। णमोकार मंत्र समिति दिल्ली ने माता जी की महाआरती की। चांदनी चौक दिल्ली की राधा रानी धार्मिक मंडल समिति की गायिकाओं ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस दौरान माता सरस्वती ने कहा कि जन्म उसी का सफल होता है जो अच्छे कार्य करके जाता है। संयम के मार्ग पर चले। जन्म व मरण सभी का अनिवार्य है। दूसरे के प्रति अच्छे विचार रखे। दिन भर मंदिर परिसर भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के सांस्कृतिक आयोजन में महिला जैन मिलन खेकड़ा शाखा की अध्यक्ष मंजूषा जैन का विशेष योगदान रहा। जनेश्वर दयाल जैन, अशोक कुमार जैन, विपिन जैन, ब्रजपाल जैन, अनिल जैन, कमल जैन, पवन जैन, राकेश जैन, राजिंद्र जैन, संजीव जैन, रविंद्र जैन, राजेश जैन, वकील चंद जैन, प्रमोद जैन, सुरेश जैन, भूपेंद्र, बबलू, राजीव, शिखर चंद जैन आदि खेकड़ा, बड़ौत, बागपत, दिल्ली आदि के श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें